Sunday, November 3, 2013

मेरा नसीब

मिलना था इत्तेफाक, बिछड़ना नसीब था,
वो उतना ही दूर हो गया जितना करीब था।

मैं उसको देखने को तरसती ही रह गई,
जिस शख्स की हथेली में मेरा नसीब था।

बस्ती के सारे लोग ही आतिश परस्त थे,
घर जल रहा था जब की समंदर करीब था।

दफना दिया गया मुझे चांदी की कब्र में,
मैं जिसको चाहती थी वो लड़का गरीब था।

"
अंजुम" मैं जीत कर भी यही सोचती रह गई,
जो हार कर गया बड़ा खुशनसीब था।


                                 अंजुम रहबर (Anjum Rehbar)


आतिश परस्त - आग पसंद करनेवाले

Tanha

Voh Bhi Meri Tarah Hi Shaher Mein Tanha Hoga 
Roshni Khatam Na Kar Aage Andhera Hoga 
Pyaas Jis Nehr Se Takrayi Vo Banjar Nikli 
Jisko Piche Kahi Chor Aaye Vo Dariya Hoga 
Ek Mehfil Mein Kayi Mehfilein Hoti Hain 
Shareek Jisko Bhi Pass Se Dekhoge Akela Hoga 
Mere Baare Mein Koi Raay To Hogi Uski
Usne Mujhko Bhi Kabhi Tor Ke Dekha Hoga  
                                                                   - Nida Fazli

Dard-E-Aashiq

Hothon Pe Mohabbat Ke Fasaane Nahi Aate 
Sahil Pe Samander Ke Khazane Nahi Aate 
Palkein Bhi Chamak Uth-ti Hain Sote Huye 
Humari Aankho Ko Abhi Khwab Chupane Nahi Aate 
Dil Ujadi Huyi Ek Saraay Ki Tarah Hai 
Ab Log Yahan Raat Bitane Nahi Aate 
Udne Do Parindo Ko Abhi Shokh Hawa Mein 
Fir Laut Ke Bachpan Ke Zamane Nahi Aate
Kya Soch Ke Aaye Ho Mohabbat KiGali Mein
Jab Naaz Haseeno Ke Uthane Nahi Aate 
Apne Bhi Gairon Ki Ada Seekh Gaye Hain 
Aate Hain Magar Dil Ko Dukhane Nahi Aate 
                                                                 - Bashir Badr

Thursday, October 24, 2013

"इस उड़ान पर अब शर्मिंदा मैं भी हूँ और तू भी है
आसमान से गिरा परिंदा मैं भी हूँ और तू भी है
छूट गई रस्ते में जीने मरने की सारी कसमें
अपने -अपने हाल में ज़िंदा मैं भी हूँ और तू भी है…!!!"




"बदलने को तो इन आखोँ के मंज़र कम नहीं बदले ,
तुम्हारी याद के मौसम,हमारे ग़म नहीं बदले ,
तुम अगले जन्म में हम से मिलोगी,तब तो मानोगी ,
ज़माने और सदी की इस बदल में हम नहीं बदले......."




                करवा चौथ
"चाँद को इतना तो मालूम है तू प्यासी है,
तू भी अब उस के निकलने का इंतजार ना कर ,
भूख गर जब्त से बाहर है तो कैसा रोज़ा ?
इन गवाहों की ज़रूरत पे मुझे प्यार ना कर ..."




बहुत टूटा बहुत बिखरा थपेड़े सह नहीं पाया
हवाओं के इशारों पर मगर मैं बह नहीं पाया
रहा है अनसुना और अनकहा ही प्यार का किस्सा
कभी तुम सुन नहीं पायी कभी मैं कह नहीं पाया||

Tuesday, July 23, 2013

Tujhe Kaun Karega Pyaar

Teri Payal Ki Jhankaar Arey Re Baba Na Baba
Tujhe Kaun Karega Pyaar Arey Re Baba Na Baba

Tu Ghar Aangan Ki Izzar Thi Pehle Is Ghar Ki Zinat Thi
Tujhse Duniya Aabad Hui Tu Hi Pehle Barbaad Hui
Bikti Hai Khule Baazar Arey Re Baba Na Baba

Tujhe Kaun Karega Pyaar Arey Re Baba Na Baba

Kahin Maa Hai Kahin Biwi Bankar Beti Hai Behen Hai Tu Ghar Ghar
Kadmo Me Tere Jannat Aayi Phir Bhi Na Tujhe Gerat Aayi
Yeh Roop Tera Singaar Arey Re Baba Na Baba

Tujhe Kaun Karega Pyaar Arey Re Baba Na Baba

Kuch Apne Jawaano Ki Ghaflat Kar Baithe Jawaani Me Ulfat
Khushiyo Ka Mahal Aabad Kiya Lekin Khud Ko Barbaad Kiya
Aur Kitne Mile Beemar Arey Re Baba Na Baba

Tujhe Kaun Karega Pyaar Arey Re Baba Na Baba

Achche Achche Gir Jaate Hai Bas Ek Teri Angdaai Me
Ek Lamhe Me Das Leti Hai Naagan Bankar Phurwaai Me
Tera Kaun Banega Yaar Arey Re Baba Na Baba

Tujhe Kaun Karega Pyaar Arey Re Baba Na Baba

Tu Ghar Me Dulhan Bankar Aayi Pehle To Bahut Kuch Sharmaai
Ab Ghoom Rahi Hai Sadko Par Koi Sang Chale Picture Picture
Tera Har Din Hai Itwaar Arey Re Baba Na Baba

Tujhe Kaun Karega Pyaar Arey Re Baba Na Baba

Naino Ki Chalaa Kar Madhushala Raahi Ko Bhi Pagal Kar Daala
Tasbih Bhi Giri Mullah Ki Mere Pandi Ki Mere Chuti Maala
Tere Ishq Ka Yeh Vyapaar Arey Re Baba Na Baba

Tujhe Kaun Karega Pyaar Arey Re Baba Na Baba


                                             - Rahi Bastavi

Friday, June 14, 2013

सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है

सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है
देखना है ज़ोर कितना बाज़ुए कातिल में है

वक्त आने दे बता देंगे तुझे ए आसमान,
हम अभी से क्या बतायें क्या हमारे दिल में है

करता नहीं क्यूँ दूसरा कुछ बातचीत,
देखता हूँ मैं जिसे वो चुप तेरी महफ़िल में है

रहबरे राहे मुहब्बत, रह न जाना राह में
लज्जते-सेहरा न वर्दी दूरिए-मंजिल में है

अब न अगले वलवले हैं और न अरमानों की भीड़
एक मिट जाने की हसरत अब दिले-बिस्मिल में है ।

ए शहीद-ए-मुल्क-ओ-मिल्लत मैं तेरे ऊपर निसार,
अब तेरी हिम्मत का चरचा गैर की महफ़िल में है
सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है

खैंच कर लायी है सब को कत्ल होने की उम्मीद,
आशिकों का आज जमघट कूचा-ए-कातिल में है
सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है

है लिये हथियार दुशमन ताक में बैठा उधर,
और हम तैय्यार हैं सीना लिये अपना इधर,
खून से खेलेंगे होली गर वतन मुश्किल में है,
सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है

हाथ जिन में हो जुनून कटते नही तलवार से,
सर जो उठ जाते हैं वो झुकते नहीं ललकार से,
और भड़केगा जो शोला-सा हमारे दिल में है,
सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है

हम तो घर से निकले ही थे बाँधकर सर पे कफ़न,
जान हथेली पर लिये लो बढ चले हैं ये कदम.
जिन्दगी तो अपनी मेहमान मौत की महफ़िल में है,
सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है

यूँ खड़ा मौकतल में कातिल कह रहा है बार-बार,
क्या तमन्ना-ए-शहादत भी किसी के दिल में है
सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है

दिल में तूफ़ानों की टोली और नसों में इन्कलाब,
होश दुश्मन के उड़ा देंगे हमें कोई रोको ना आज
दूर रह पाये जो हमसे दम कहाँ मंज़िल में है
सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है

वो जिस्म भी क्या जिस्म है जिसमें ना हो खून-ए-जुनून
तूफ़ानों से क्या लड़े जो कश्ती-ए-साहिल में है,
सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है
देखना है ज़ोर कितना बाज़ुए कातिल में है
(बिस्मिल आजिमाबादी)

Sunday, June 2, 2013

निगाह

निगाह उठे तो सुबह हो झुके तो शाम हो जाए
अगर तू मुस्कुरा भर दे तो कत्लेआम हो जाए
जरूरत ही नहीं तुझको मेरे बांहों में आने की
तू ख्वाबों में ही आ जाए तो अपना काम हो जाए